गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खोलेने का मुहूर्त नि
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खोलेने का मुहूर्त निकाला गया। धाम के कपाट 28 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे खोले जाएंगे। हालांकि यमुनोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन खोले जाएंगे, लेकिन इसका मुहूर्त दो अप्रैल को यमुना जयंती के दिन निकाला जाएगा। गौरतलब है कि दोनों धामों के कपाट खोलने की तिथि पहले ही तय की जा चुकी है।
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर बाद एक बजे गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी। भैरव घाटी के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद डोली अक्षय तृतीया पर 28 अप्रैल को सुबह गंगोत्री पहुचेगी। ठीक 12.15 बजे कर्क लग्न में गंगोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त यमुना जयंती पर निकाला जाएगा।