विश्वनाथ नगरी में गली, घाट और रास्तों पर पसरा अंधेरा
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : शहर में पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : शहर में पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका न तो लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुधार सकी है और न ही कई स्थानों पर लाइट लगाई गई है। इसके चलते राहगीरों के लिए रात के समय शहर की अंधेरी गलियों और रास्तों से गुजरना काफी परेशानी भरा साबित हो रहा है।
चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव उत्तरकाशी में नगरपालिका ने शहर में पथ प्रकाश की व्यवस्था में लाखों रुपये खर्च किए। इससे कुछ समय के लिए शहरवासियों सहित राहगीरों के लिए भी रात को सफर करना काफी सुगम रहा लेकिन, कुछ समय बाद ही स्ट्रीट लाइट बंद होने लगी। पालिका के इस पर ध्यान न देने के चलते शहर में काफी संख्या में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। सबसे अधिक दिक्कतें मुख्य बाजार की गलियों शहर के घाट तथा पुलों को जोड़ने वाले रास्तों पर हो रही है। तांबाखाणी सुरंग के बाहर वाले रास्ते पर सभी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। ज्ञानसू से जोशियाड़ा को जोड़ने वाले मोटर पुल पर भी शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। उत्तरकाशी निवासी विरेन्द्र ¨सह पंवार, राजेंद्र ¨सह नेगी आदि का कहना है कि नपा की तरफ से कुछ दिन के लिए शहरवासियों को स्ट्रीट लाइटों की सुविधा प्रदान की गई। रात को प्रकाश न होने से गलियों में निकलने में भी दिक्कत हो रही है। खासकर महिलाओं को अधिक परेशानी से गुजरना पड़ता है। उन्होंने जल्द प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की। नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार कुरील ने कहा कि पालिका को अभी 14वें वित्त का पैसा मिला है। इससे लाइटें खरीदी जाएंगी। इसके बाद उन स्थानों पर भी प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी, जहां अभी प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।