छात्राओं ने जाना कैसे बनती है बिजली
उत्तरकाशी : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डुण्डा देवीधार की छात्राओं ने निम, जल विद्युत निगम के पावर हाउ
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 05:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 05:26 PM (IST)
उत्तरकाशी : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डुण्डा देवीधार की छात्राओं ने निम, जल विद्युत निगम के पावर हाउस तिलोथ का भ्रमण किया।
प्रधानाचार्या विजय लक्ष्मी रावत ने बताया कि छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी ले जाया गया। जहां छात्राओं को पर्वतारोहण करने वालों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पर्वतारोहण करने के लिए किस तरह से निम ट्रे¨नग देता है, किस तरह से पर्वतारोहण के कोर्स चलते हैं इसकी भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओं को मनेरी भाली प्रथम के पावर हाउस तिलोथ का भी भ्रमण कराया गया। यहां छात्राओं को बिजली उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर रमा सकलानी, सुशीला पोखरियाल, प्रमिला परमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें