भगीरथी पुरस्कार से सम्मानित सुरेश भाई का स्वागत
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : पर्यावरण प्रेमी एवं रक्षा सूत्र आंदोलन के संस्थापक सुरेश भाई को मध्य प्
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : पर्यावरण प्रेमी एवं रक्षा सूत्र आंदोलन के संस्थापक सुरेश भाई को मध्य प्रदेश में भगीरथी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार सात फरवरी को महात्मा गांधी सेवाश्रम मुरैना में गाधीवादी नेता एसएन सुब्बाराव, जल पुरुष राजेंद्र ¨सह और पीवी राजगोपाल ने प्रदान किया। गुरुवार को उत्तरकाशी लौटने पर सुरेश भाई का भव्य स्वागत किया गया।
सुरेश भाई को यह पुरस्कार गंगा और हिमालय पर आवाज बुलंद करने के लिए दिया गया है। पुरस्कार स्वरूप उन्हें सम्मान पत्र के साथ नारियल, शॉल एवं 1.21 लाख रुपये दिए गए। सुरेश भाई ने 2014-15 में हिमालय नीति अभियान चलाया। इससे पहले वर्ष 2008 में गंगा और उसकी सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए अपनी पर्यावरण टीम को साथ लेकर देश में नदी बचाओ अभियान चलाया, साथ ही उत्तराखंड जल बिरादरी के संयोजक की जिम्मेदारी संभाली। सुरेश भाई ने 1994 में गंगा के मायके में पेड़ों की व्यावसायिक कटाई के खिलाफ रक्षासूत्र आदोलन प्रारंभ किया था। रक्षासूत्र आंदोलन के चलते वह अब तक सैकड़ों पेड़ों को बचा चुके हैं। विकासनगर के छरबा गांव में कोका-कोला के प्लांट के लिए काटे जाने वाले हजारों पेड़ों को बचाने के लिये गांववालों के साथ रक्षासूत्र बांधे थे, अंत में कोका-कोला को यहां से हटना पड़ा। मातली पहुंचने पर ग्राम प्रधान चंद्रकला देवी की अध्यक्षता में महिला संगठनों व पंचायत प्रतिनिधियों ने सुरेश भाई को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जगदेई, जशोदा बिष्ट, सजना देवी, भुवना, विनीता, वंदना, रजनी बहुगुणा, प्रतिमा रावत, बिजना, अतरा देवी, जलम दास, हिमला डंगवाल, अजय उनियाल, विपिन भट्ट आदि थे।