पुरोला में दो गुटों के बीच मारपीट, मुकदमा
पुरोला : मंगलवार की रात को पुरोला विधानसभा के के ढुकरा गांव में भाजपा व कांग्रेस के समर्थक आपस में भ
पुरोला : मंगलवार की रात को पुरोला विधानसभा के के ढुकरा गांव में भाजपा व कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़े, विवाद अधिक बढ़ा तो दोनों गुटों के बीच मारपीट भी हुई। इस मामले में एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ थाना पुरोला में मामला दर्ज हुआ।
मंगलवार की रात ढुकरा गांव में भाजपा व कांग्रेस प्रचार के लिए पहुंचे थे। प्रचार के दौरान दोनों गुटों के बीच बहस शुरू हुई। स्थिति मारपीट तक पहुंची। इसमें राकेश कुमार पुत्र दुर्गू लाल निवासी गुंदियाटगांव घायल हुआ। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर बुधवार सुबह घायल को देहरादून रेफर किया गया। पुरोला थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि घायल के पिता दुर्गू लाल की तहरीर पर भाजपा के लोकेन्द्र व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।