एक किलो चरस के साथ दो दबोचे
उत्तरकाशी: मनेरी पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस चरस को लेकर पान
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 04:51 PM (IST)
उत्तरकाशी: मनेरी पुलिस ने एक किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस चरस को लेकर पानीपत हरियाणा जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार की देर रात को मनेरी थाना पुलिस ने गंगोरी वन विभाग के बैरियर पर जांच के दौरान जसवंत ¨सह पुत्र चैत ¨सह, ग्राम सिल्ला उत्तरकाशी तथा अनिल कुमार पुत्र रामपाल निवासी चांदनीबाग पानीपत हरियाणा से एक किलो चरस बरामद की। मनेरी थाना के एसओ दीप कुमार ने बताया कि आरोपी चरस को लेकर पानीपत हरियाणा जा रहे थे। जांच टीम में सीओ जीएस कोहली, एसओ दीप कुमार, पुष्पेन्द्र, मोहित व विनोद शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें