Move to Jagran APP

सीएम से मतभेद है मनभेद नहीं : किशोर उपाध्याय

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच चल रही रार पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 05:33 PM (IST)
सीएम से मतभेद है मनभेद नहीं : किशोर उपाध्याय

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच चल रही रार पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं, पर मनभेद नहीं हैं। सरकार और संगठन प्रदेश के विकास के लिए सही तालमेल से काम कर रहा है।

loksabha election banner

उत्तरकाशी के सुमन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में किशोर उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत उनके बड़े भाई हैं। उनका वे सम्मान करते हैं। परिवार में मतभेद होना सामान्य बात है। किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी की जनता के विकास के लिए वे प्रयासरत हैं, लेकिन वे पांच साल से टिहरी विधानसभा क्षेत्र भ्रमण पर नहीं गए हैं। जहां तक टिकट मांगने का सवाल है। उसके लिए हाई कमान ने उन्हें प्रदेश संगठन के मुख्य कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी है। आगे केन्द्रीय नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगा वह उन्हें स्वीकार है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य में जितनी भी योजनाएं केंद्र की चल रही है। उन योजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने धनराशि जारी नहीं की है। इससे प्रदेश में केंद्र की योजनाओं पर काम ही नहीं हो पा रहा है।

अमित शाह का सपना पूरा नहीं होने देंगे

उत्तरकाशी :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बाजार कांग्रेस, ग्राम कांग्रेस, पट्टी कांग्रेस और बूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने कहा की प्रदेश सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता से ही संगठन मजबूत होता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाना चाहिए। केंद्र सरकार पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कहे के अनुसार, 15 लाख अभी तक खाते में नहीं आये। उन्होंने बीजेपी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उस सपने को पूरा नहीं होने देगा। इस दौरान विधायक विजयपाल सजवाण, प्रदेश महामंत्री संजय किशोर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप भट्ट, नत्थी लाल शाह, शहर अध्यक्ष सविता भट्ट, घन्नानंद नौटियाल, गुड्डू पंवार, महाजन ¨सह चौहान, कैप्टन बलवीर रावत, भूपेश कुडियाल आदि मौजूद रहे।

चिन्यालीसौड़ में निकाली रैली

चिन्यालीसौड़ : पीसीसी चीफ के उत्तरकाशी दौरे पर आने पर चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने राइंका चिन्यालीसौड़ के गेट से लेकर जोगत मार्ग तक रैली निकाली। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र पंवार, शहर अध्यक्ष बलवीर रांगड़, जिला प्रवक्ता गंभीर पाल परमार, नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर रांगड़, भूपेन्द्र पंवार, बलवीर नेगी, विनोद रावत, गणिता देवी, कृष्णा नौटियाल, सुरेन्द्र ¨सह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.