सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आइंस्टीन सदन ने मारी बाजी
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: केंद्रीय विद्यालय मनेरा में रविवार को जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: केंद्रीय विद्यालय मनेरा में रविवार को जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के छह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सदनों ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गोस्वामी गणेशदत्त सरस्वती विद्या मंदिर के आइंस्टीन सदन के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आद्य शंकराचार्य शिक्षण संस्थान जोशियाड़ा का डारविन सदन और जीआइसी उत्तरकाशी व केंद्रीय विद्यालय के अशोक सदन तीसरे स्थान पर रहा।
रविवार को मुख्य अतिथि एसपी ददन पाल ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहने के लिए सामान्य ज्ञान से अपडेट रहने का संदेश दिया। केंद्रीय विद्यालय मनेरा में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रायोजक एडीएम अशोक कुमार पांडेय ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम दास, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अर¨वद कुमार, एसके शर्मा, राकेश नौटियाल, महेश बहुगुणा, जेएस महर, सीमा, जय ¨सह असवाल, अमृता रावत आदि उपस्थित थे।