Move to Jagran APP

यमुनोत्री में हृदयगति रुकने दो यात्रियों की मौत

संवाद सूत्र, बड़कोट: चारधाम मे हृदयगति रुकने से यात्रियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार रा

By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 06:28 PM (IST)
यमुनोत्री में हृदयगति रुकने दो यात्रियों की मौत

संवाद सूत्र, बड़कोट: चारधाम मे हृदयगति रुकने से यात्रियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार रात यमुनोत्री धाम में दो और यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हृदयगति रुकने से अब तक 13 यात्रियों की मौत हो चुकी है। जबकि, चारों धाम में यह आंकड़ा अब 22 पहुंच गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे यमुनोत्री यात्रा पर जा रहे यात्री भरत भाई (53 वर्ष) पुत्र बालाजी भाई पटेल, निवासी अहमदाबाद (गुजरात) की बड़कोट में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जबकि, शुक्रवार रात ही 12 बजे कोटा गिरी राधा कृष्ण (63 वर्ष) पुत्र वेंकटया राधा कृष्ण, निवासी जेकथियाल, जिला करीमनगर (तेलंगाना) ने जानकीचट्टी में हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया।

चारधाम में अब तक मरे यात्री

बदरीनाथ धाम : 06

केदारनाथ धाम : 03

गंगोत्री धाम : 04

यमुनोत्री धाम : 09


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.