तूफान से छतें उड़ी, एक व्यक्ति की मौत
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : रविवार शाम को उत्तरकाशी में तेज तूफान से एक दर्जन घरों और स्कूल की छतें
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : रविवार शाम को उत्तरकाशी में तेज तूफान से एक दर्जन घरों और स्कूल की छतें उड़ गई, वहीं संग्राली गांव में एक गोशाला के ऊपर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रविवार शाम करीब छह बजे जिले के विभिन्न स्थानों पर तूफान चला। तूफान से जगह-जगह पेड़ गिरे। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव संग्राली में भी एक गोशाला के ऊपर पेड़ गिरा। जहां गोशाला स्वामी गंगा राम भट्ट पुत्र सत्येश्वर भट्ट की पेड़ के नीचे आने से मौत हो गई। गंगा राम गोशाला में मवेशियों को बांधने के लिए गया था। तभी तेज तूफान से देवदार का पेड़ गोशाला के ऊपर गिर गया। वहीं अस्सी गंगा घाटी के अगोड़ा गांव में संजय पंवार, जितेन्द्र रावत, राजीव, राजेन्द्र, राजेश ¨सह, राजवीर ¨सह, शरद ¨सह के मकान की छत उड़ गई। अगोड़ा के निकट ढासड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय की छत तथा गांव के पांच घरों की भी छत उड़ी। बड़कोट तहसील के दुर्बिल गांव में छह मकानों की छत उड़ी। मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।