शहर की समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण
उत्तरकाशी: शहर की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी विनय शंकर
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 05:44 PM (IST)
उत्तरकाशी: शहर की समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की। यूथ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव सविता भट्ट ने बताया कि शहर के बीच बन रहे डंपिंग जोन से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डं¨पग जोन शहर से दूर दूसरी जगह बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर के बस अड्डे के लिए लीसा डिपो भूमि चयनित की गई थी, लेकिन उस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें