चार घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, यात्री बेहाल
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : शुक्रवार को नालू पानी के पास चट्टानी मलबा और बोल्डर गिरने से गंगोत्री ह
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : शुक्रवार को नालू पानी के पास चट्टानी मलबा और बोल्डर गिरने से गंगोत्री हाईवे चार घटे बाधित रहा। इससे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। वहीं बीआरओ और पुलिस प्रशासन की टीम लेट पहुंचने से यात्रियों ने खुद ही मलबा साफ किया।
शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे नालूपानी के पास अचानक पहाड़ी से मलबे व छोटे पत्थरों के साथ बड़े बोल्डर भी आ गए। इससे हाईवे पूरी तरह से बाधित हो गया। हाईवे बाधित होने से दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री पहले बीआरओ की टीम का इंतजार करते रहे। मगर उनके समय पर नहीं पहुंचने पर यात्री वाहन से उतरे और खुद ही मलबा हटाने में जुट गए। करीब 12 बजे बीआरओ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद डेढ़ बजे ही हाईवे सुचारु हो पाया।
एम्बुलेंस का सायरन भी नहीं आया काम
उत्तरकाशी से देहरादून जा रही एम्बुलेंस को भी चार घंटे जाम में दिक्कत झेलनी पड़ी। बौंन गांव निवासी और हृदय रोगी प्रथम ¨सह को जिला अस्पताल से देहरादून रेफर किया गया था। इस दौरान रोगी के परिजनों की सांस भी अटकी रही।
सेम मुखेम यात्री भी रहे बेहाल
नालू पानी के पास हाईवे बंद रहने से सेम मुखेम यात्रा से लौट रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं को जाम में फंसा रहना पड़ा। श्रद्धालु विकासनगर, मोरी, पुरोला, बड़कोट और नौगांव आदि स्थानों से अपने गंतव्य जा रहे थे।