मायके में ही मैली हो रही गंगा
-गंगोत्री धाम में जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम का क्षेत
-गंगोत्री धाम में जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम का क्षेत्र कचरा डं¨पग जोन में तब्दील हो रहा है। गंगोत्री के घाटों से लेकर गंगोत्री धाम के आस-पास जंगलों में भी कूड़े की ढेर लगे हुए है। अधिकांश कूड़ा गंगा में गिर रहा है। कूड़ा निस्तारण कराने में नगर पंचायत भी नाकाम साबित हो रही है।
गंगोत्री धाम में घाटों से लेकर जगह- जगह कचरा बिखरा पड़ा है, इसमें प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन बैग, खाद्य
पदार्थो के प्लास्टिक के रेपर, कपड़े आदि शामिल हैं। यह कूड़ा सीधे गंगा में गिर रहा है। गंगोत्री में साफ सफाई व कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था का जिम्मा नगर पंचायत गंगोत्री के पास है, लेकिन गंगोत्री में कूड़ा उठाने तथा निस्तारण की व्यवस्था को अभी तक नगर पंचायत सही नहीं कर पाया है। घाटों पर जहां-तहां कूड़ा अटका पड़ा है तथा कुछ कूड़ा सीधे भागीरथी में बह रहा है। जो कूड़ा कूड़ेदान में गिर रहा उस कूड़े को नगर पंचायत के कर्मचारी जंगल में डाला रहे हैं।
प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण के लिए कांपेक्टर मशीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। गंगोत्री धाम में साफ सफाई की व्यवस्था सही रखने के लिए ईओ को निर्देश दिया गया है।
-हरि गिरी, प्रशासक, गंगोत्री नगर पंचायत