महिलाओं ने वृक्षों को बांधी राखी
उत्तरकाशी : मातली में रक्षासूत्र आंदोलन की महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पूजा अर्चना
उत्तरकाशी : मातली में रक्षासूत्र आंदोलन की महिलाओं ने रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पूजा अर्चना करके वृक्षों पर राखी बांधी। साथ ही अन्य महिलाओं से भी अपील की कि वे भी पेड़-पौधों की रक्षा के लिए उनपर रक्षा सूत्र बांधें।
उत्तरकाशी के मातली में महिला नेत्री पवना नौटियाल, रजनी बहुगुणा, हिमला के नेतृत्व में महिलाओं ने पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया हैं। इस अवसर पर रजनी बहुगुणा की अध्यक्षता में 15 महिलाओं ने परस्पर सहायता समूह भी बनाया है जिसमें अत्तरा देवी, सुरमा देवी, वन्दना देवी, शान्ति देवी, बीना देवी आदि सदस्य हैं। इस अवसर पर रक्षासूत्र के प्रेरक सुरेश भाई ने कहा कि रक्षाबन्धन में बहन भाई की कलाई पर राखी बांध कर रिश्तों को मजबूती देती हैं। अब महिलाएं भाइयों के जैसे ही अपना प्यार पेड़ पौधों से भी बना कर रखती हैं।