बढ़ने लगा कांवड़ियों का कारवां
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : कांवड़ यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों की चहल-पहल ते
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : कांवड़ यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों की चहल-पहल तेज हो गई है। वहीं शुक्रवार तक तीन हजार कांवड़िये गोमुख से गंगाजल भरकर वापस आए हैं।
हर रोज गंगाजल लेने गंगोत्री धाम पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को गंगोत्री यात्रा मार्ग पर चिन्यालीसौड़ से लेकर गोमुख तक बड़ी संख्या में कांवड़ियों की चहल-पहल दिखाई दी। अब तक तीन हजार कांवड़िये गोमुख पहुंच चुके हैं, जबकि इससे अधिक कांवड़िये गंगोत्री धाम गंगाजल लेने जा रहे हैं। गंगोत्री व गोमुख जाने वाले कांवड़ियों की तादाद में हर रोज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए कांवड़ सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
तीर्थयात्रियों की संख्या में भी
हुआ इजाफा
दिन में आसमान साफ रहने से गंगोत्री व यमुनोत्री में तीर्थयात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 29 जुलाई को गंगोत्री धाम के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 1853 थी, जबकि 30 जुलाई को 1412 यात्रियों ने गंगोत्री धाम में दर्शन किए। इसी तरह यमुनोत्री धाम में 29 जुलाई को 93 यात्री व 30 जुलाई को 101 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम में दर्शन किए।