दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी सात दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को न्यायालय मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
बड़कोट (उत्तरकाशी)। किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी सात दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को न्यायालय मे पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
बीती 23 मई को बड़कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिश्तेदारी में आए अनिल सिंह ने एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार अरोपी की गिरफतारी को दबिश दे रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र से थोड़ी दूरी पर बड़कोट-उत्तरकाशी मोटर मार्ग से उसे गिरफतार किया। आरोपी के खिलाफ बड़कोट थाने में दुष्कर्म व पोस्को के तहत मुकदमा कायम है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया।
पढ़ें-'मंत्री ने गेस्ट हाउस में मेरे साथ किया दुष्कर्म'