अवैध वसूली में दो कांस्टेबिल निलंबित
बड़कोट : जानकीचट्टी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की बजाये पुलिस कर्मियों के अवैध वसू
बड़कोट : जानकीचट्टी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की बजाये पुलिस कर्मियों के अवैध वसूली का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की ऐसी ही शिकायत पर एसपी जगतराम जोशी ने दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
जानकीचट्टी में स्थानीय लोगों ने बीते दिनों सीओ देवी सिंह चौसाली से जानकीचट्टी में कुछ नेपाली मूल के लोगों के जुए के अवैध करोबार में शामिल होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वहां तैनात कांस्टेबल रमेश शर्मा (रेगुलर पुलिस) और कांस्टेबल पंकज (आईआरबी) इन लोगों पर कार्रवाई की बजाये अवैध वसूली में लिप्त हैं। एसपी ने मामले की जांच जानकीचट्टी में तैनात हेड कांस्टेबल हुकुम सिंह रौथाण को दी। जांच में स्थानीय लोगों की ओर से की गई शिकायतें सही पाई गई। इस आधार पर पुलिस कप्तान ने दोनों कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया।