Move to Jagran APP

मौसम ले रहा यात्रियों की परीक्षा

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: इस बार भी यात्रा शुरू होते ही मौसम का बिगड़ा मिजाज यात्रियों की परीक्षा लेने

By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 05:02 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 05:02 PM (IST)
मौसम ले रहा यात्रियों की परीक्षा

संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी: इस बार भी यात्रा शुरू होते ही मौसम का बिगड़ा मिजाज यात्रियों की परीक्षा लेने लगा है। हर रोज हो रहा खराब मौसम गंगोत्री यमुनोत्री पहुंचने वाले श्रद्धालुओं बारिश से दो-चार होना पड़ रहा है।

loksabha election banner

21 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने वाले दिन से लेकर शनिवार तक मौसम का मिजाज हर रोज बिगड़ रहा है। कपाट खुलने के दौरान मौसम पूरी तरह साफ रहा था, लेकिन दोपहर बाद ही गंगोत्री यमुनोत्री समेत ही जिले भर में खूब बारिश हुई। लिहाजा यात्रियों को पहले ही दिन ही बारिश के चलते पैदा हुई अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। अगले दिन 22 अप्रैल को दोपहर तक गंगोत्री यमुनोत्री धाम में मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद ही फिर से दोनों धामों में जमकर बारिश हुई। ऐसे में दोपहर बाद ना तो यात्री गंगोत्री यमुनोत्री पहुंच सके ना हीं गंगोत्री यमुनोत्री से यात्री वापिस लौट सके। 23 अप्रैल को भी मौसम का यही मिजाज रहा। बीते शुक्रवार को भी सुबह से साफ मौसम का मिजाज दोपहर बाद बिगड़ गया। इससे दोनों धामों और पूरे जिले में बारिश हुई। लिहाजा जो यात्री जिस पड़ाव पर पहुंचा उसे वहीं रुकना पड़ा। यही हाल शनिवार को भी रहे। सुबह से साफ मौसम ने दोपहर बाद ही रंग बदलना शुरू कर दिया। गंगोत्री यमुनोत्री में बारिश से जहां दोनों धामों में पारा लुढ़कने से ठंड बढ़ गई तो वहीं निचले इलाकों से यात्री बारिश के चलते गंगोत्री यमुनोत्री की ओर से नहीं बढ़ सके। गौरतलब है कि गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे की स्थिति कई जगहों पर खतरनाक बनी हुई है। ऐसे में यात्री भी इस साल बारिश के दौरान हाईवे पर आवाजाही के जोखिम लेने से बच रहे हैं।

मुश्किलों से निपटने को पुलिस भी तैयार

कपाट खुलने के बाद से ही हर दिन हो रही बारिश से यात्रा मार्ग पर अनहोनी की आशंका भी लगातार बनी हुई है। ऐसे में पुलिस विभाग का दावा है कि इस बार पुलिस किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एसपी जेआर जोशी ने बताया कि खतरनाक इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है जिससे यात्रियों को तत्काल सुरक्षा मुहैया करवाई जा सके।

गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे प डेंजरजोन पर तैनात पुलिस कर्मी

सब इंस्पेक्टर - 6

हेड कांस्टेबल - 5

कांस्टेबल - 59

लेडीज कांस्टेबल - 5

पीएसी - 30

आईआरबी - 30

'मौसम का खराब मिजाज मुश्किलें पैदा कर रहा हैं, गंगोत्री में दोपहर बाद रोज ही बारिश हो रही है जिससे दर्शन करने पहुंचे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पं. भागेश्वर प्रसाद सेमवाल, अध्यक्ष गंगोत्री मंदिर समिति।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.