Move to Jagran APP

यमुनोत्री जाने वाले यात्री जत्थे का बड़कोट में स्वागत

बड़कोट : यमुनोत्री यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले बड़कोट पहुंचे 18 सदस्यीय यात्रियों के जत्थे का सोमव

By Edited By: Published: Mon, 20 Apr 2015 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 06:19 PM (IST)
यमुनोत्री जाने वाले यात्री जत्थे का बड़कोट में स्वागत

बड़कोट : यमुनोत्री यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले बड़कोट पहुंचे 18 सदस्यीय यात्रियों के जत्थे का सोमवार को बड़कोट में ढोल दमाऊ के साथ स्वागत किया गया।

loksabha election banner

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव बड़कोट में सोमवार को यमुनोत्री जाने के लिए मुंबई से यात्रियों का एक जत्था पहुंचा। यात्रा में दिलचस्पी दिखाने वाले इस दल का बड़कोट पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने स्वागत किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत ने कहा कि चारों धाम सुरक्षित हैं और उत्तराखंड में अतिथियों को देवतुल्य माना जाता है। वहीं इस मौके यमुनोत्री के मुख्य द्वार का दिवंगत स्व.जोत सिंह रवाल्टा व बड़कोट के मुख्य द्वार का स्व. बुद्धि सिंह रावत के नाम पर लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर सकल चंद रावत, शरत चौहान, सुरेंद्र रावत, पुष्पा सहित कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.