यूकेडी ने की जिला कार्यकारिणी गठित
उत्तरकाशी : यूकेडी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में
उत्तरकाशी : यूकेडी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को यूकेडी के कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता अतुल चंद रमोला व केंद्रीय महामंत्री पंकज व्यास ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने यूकेडी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। बैठक में पार्टी कार्यकताओं ने भी एक स्वर में पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया। इसके बाद पार्टी की जिला कार्यकारिणी को विस्तार दिया गया। इसमें भगत सिंह रावत को अध्यक्ष व बृजेश रावत को महामंत्री पद पर कायम रखा गया। जबकि अन्य पदों में शूरवीर सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, उदय सिंह, प्रताप सिंह, बचन सिंह व जितेंद्र नेगी उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह राणा, सुरेंद्र कैंतुरा, व ज्ञान सिंह सहसचिव बनाए गए। चैत सिंह पंवार को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इस दौरान कार्यकारिणी गठन के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक राकेश सेमवाल भी मौजूद रहे।