लोक अदालत में सैकड़ों वादों का हुआ निस्तारण
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित लोक अदालतों में विभिन्
संवाद सहयोगी, उत्तरकाशी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को आयोजित लोक अदालतों में विभिन्न वाद निस्तारित किए गए।
अरुण वोहरा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में फौजदारी के 100 वाद लिए गए जिसमें 34 वादों को निस्तारण किया गया। इसमें 33 व्यक्ति लाभांवित हुए तथा 49,775 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। ललिता सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी की अदालत में फौजदारी के 27 वाद लिए गए। इसमें से सात वादों को निस्तारण किया गया तथा 250 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। भवदीप रावत न्यायिक मजिस्ट्रेट पुरोला की लोक अदालत में फौजदारी के 44 वाद लिए गए। इसमें से 31 वादों का निस्तारण किया गया तथा 46600 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। वहीं परगना मजिस्ट्रेट भटवाड़ी की लोक अदालत में धारा-107, 116 के दो वाद लिए गए तथा राजस्व के पांच वाद लिए गए जिसमें सातों वादों का निस्तारण किया गया । इसमें सात व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसी प्रकार परगना मजिस्ट्रेट डुंडा की लोक अदालत में फौजदारी के चार वाद लिए गए तथा चारों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार की लोक अदालत में छह वाद निस्तारित किए गए। परगना मजिस्ट्रेट पुरोला की लोक अदालत में फौजदारी के सात वाद लिए गए जिसमें चार वादों को निस्तारण किया गया तथा सात व्यक्ति लाभान्वित हुए। तथा तहसीलदार पुरोला की लोक अदालत में राजस्व के 20 वाद लिए गए तथा 20 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 20 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसके साथ ही लोगों को विधिक जानकारियों से संबंधित ज्ञानमाला पुस्तक का भी वितरण किया गया।