आफत बन रहा हाईवे का मलबा
संवाद सूत्र, बडकोट: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जमा मलबा दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहा है। वहीं ज
संवाद सूत्र, बडकोट: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में जमा मलबा दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहा है। वहीं जिम्मेदारी विभाग इस मलबे को हटाने को लेकर लापरवाह बना हुआ है। हाईवे पर चौड़ीकरण के दौरान रखा गया मलबा स्थानीय लोगों के साथ ही बड़कोट पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए भी मुसीबत का सबब बना हुआ है। लोनिवि ना तो मलबा हटाने को तैयार हो रहा है ना हीं लोगों की फरियाद सुनने को तैयार है।
बड़कोट नगर क्षेत्र से दो किमी दूर ही यमुनोत्री हाईवे पर जमा मलबे ने यहां आवाजाही बेहद मुश्किल कर दी है। हाईवे पर मरम्मत के दौरान पहाड़ी से काटा गया मलबे को हटाने को लेकर लोनिवि भी बेहद लापरवाह रुख अपनाए हुए है। मिट्टी और पत्थरों के ढेर से हाईवे की हालत तो बेहद खराब हो चुकी है। हल्की बरसात के दौरान यहां भारी मात्रा में कीचड़ पैदा हो जाता है, इससे यहां दोपहिया वाहनों से आवाजाही करना बेहद खतरनाक बन जाता है। तो मौसम साफ रहे तो यहां जमा धूल आवाजाही करने वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर देती है। लोनिवि के अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी वे किसी भी तरह की बातचीत से साफ इंकार कर दिया। हालांकि इससे पहले स्थानीय लोग भी कई बार लोनिवि से हाईवे की हालत सुधारने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन लोनिवि मलबा हटाना तो दूर लोगों की बात तक सुनने को तैयार नहीं है। स्थानीय अजय सिंह रंवाल्टा, इशपाल सिंह, मदन लाल, बलबीर सिंह राणा बताते है कि हाईवे पर जमा मलबा कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है, इसके चलते विभाग से इस मलबे को हटाने की मांग भी की गई।