गौरव जोशी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
उत्तरकाशी : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जनपद को 20वीं बार राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका
उत्तरकाशी : राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जनपद को 20वीं बार राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। बीते दिनों राज्य स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में राइंका बड़कोट के छात्र गौरव जोशी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित हुए। गौरव जोशी के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर शिक्षा विभाग ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
बीते दिनों देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में राइंका बड़कोट के छात्र गौरव जोशी ने मौसम, जलवायु व कृषि के तहत ग्राम पॉल में तीस सालों में चना, झंगोरा, कोणी उत्पादन पर अध्ययन प्रस्तुत किया था। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक विजयलक्ष्मी रावत ने बताया कि गौरव जोशी राज्य से चयनित टीम के साथ 27 से 31 दिसंबर तक बेंगलूरू में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले जिले को 19 बार राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेने का मौका मिल चुका है।