मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत
उत्तरकाशी: डुंडा प्रखंड के हरेती गाव में मधुमक्खियों के काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला सुबह ग
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 06:15 PM (IST)
उत्तरकाशी: डुंडा प्रखंड के हरेती गाव में मधुमक्खियों के काटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला सुबह गाव से दूर खेत में काम करने गई हुई थी।
जानकारी के अनुसार हरेती गाव निवास अतरी देवी (53) पत्नी कमल सिंह शुकवार सुबह खेत में काम करने गई थी। दोपहर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में खेत में गए। वहां पहुंचने पर देखा तो अतरी देवी का शव खेत में पड़ा था। उसके चारों ओर मधुमक्खिया भिनभिना रही थी। उसके शरीर में कई जगहों पर मधुमक्खियों के काटने के निशान पड़े थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डुंडा तहसील को दी। जहा से राजस्व टीम गाव के लिए रवाना हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें