शक्ति केंद्रों में संयोजक नियुक्त
उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत डुंडा मंडल कार्यकारिणी की बैठक में नए सदस्य
उत्तरकाशी : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत डुंडा मंडल कार्यकारिणी की बैठक में नए सदस्य बनाने पर चर्चा हुई।
सिंगोटी में आयोजित डुंडा मंडल कार्यकारिणी की बैठक में बूथ स्तर पर वृहद सदस्यता अभियान चलाने के लिए शक्ति केंद्रों में संयोजक नियुक्त किए गए। बढ़ेथ शक्ति केंद्र में यशवीर बिष्ट, भेटियारा से नागेंद्र भंडारी, पिपली में रामलाल व मातली में जगमोहन चौहान को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले भर में मंडल कार्यकारिणी की ओर से बूथ स्तर पर वृहद सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धृपाल सिंह, महामंत्री चंद्रशेखर नौटियाल, पदम जोशी, रामानंद भट्ट, विजय संतरी समेत अन्य मौजूद थे।