Move to Jagran APP

स्वच्छता अभियान चलाया

उत्तरकाशी : श्याम स्मृति वन पर्यावरण संस्था की ओर से ज्ञानसू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान क

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 08:08 PM (IST)
स्वच्छता अभियान चलाया

उत्तरकाशी : श्याम स्मृति वन पर्यावरण संस्था की ओर से ज्ञानसू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने लोगों से दीपावली पर कचरा न फैलाने की अपील की।

loksabha election banner

संस्था की ओर से ज्ञानसू की विभिन्न बस्तियों में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने कचरा एकत्र करने के बाद जलाकर उसका निस्तारण किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रताप सिंह पोखरियाल ने लोगों से दीपावली पर्व को सादगीपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारी अतिशबाजी व शोर शराबे वाली दीपावली से गंदगी और कचरा भी बढ़ जाता है। इससे कई दिनों तक नगर व बस्तियों में कचरा बिखरा हुआ रहता है। स्वच्छता अभियान में डॉ. महेंद्रपाल परमार, तामेश्वर असवाल, हेमलता पोखरियाल, चंद्रपाल राणा, अमित चौहान, हीरालाल आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.