Move to Jagran APP

यूकेडी की मजबूती को जुटने का आह्वान

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के उत्तरकाशी पहु

By Edited By: Published: Tue, 14 Oct 2014 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2014 05:45 PM (IST)
यूकेडी की मजबूती को जुटने का आह्वान

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के उत्तरकाशी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ऐरी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती के लिए जुटने का आह्वान किया।

loksabha election banner

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ने उत्तरकाशी में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद भी पहाड़ों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। राज्य आंदोलन में शहीदों के सपनों का उत्तराखंड आज भी नहीं बन सका है। पहाड़ों पर विकास न होने के कारण पलायन में और तेजी आ गई है। जिसके लिए भाजपा व कांग्रेस जैसी पार्टियों की सरकारें जिम्मेदार रही हैं। उन्होंने पार्टी के 'भाजपा कांग्रेस से नाता तोड़ो उत्तराखंड बचाओ' अभियान पर जुटने की अपील की। इस मौके पर ऐरी ने भगत सिंह रावत को पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भरत सिंह नाथ को जिला प्रभारी बनाया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ सुरक्षा कार्यो की धीमी गति समेत स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याएं उठाई। इस मौके पर पार्टी के संरक्षक, बीडी रतूड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक, संसदीय दल के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, अतुलचंद रमोला, पंकज व्यास, धर्मेद्र कठैत, गणेश उप्रेती सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.