Move to Jagran APP

किशोर उपाध्याय ने रवांई में कांग्रेसियों में भरा जोश

संवाद सूत्र, पुरोला: रवांई क्षेत्र के कांग्रेसियों में जोश भरने को प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने

By Edited By: Published: Thu, 09 Oct 2014 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 09 Oct 2014 06:48 PM (IST)
किशोर उपाध्याय ने रवांई में कांग्रेसियों में भरा जोश

संवाद सूत्र, पुरोला: रवांई क्षेत्र के कांग्रेसियों में जोश भरने को प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भ्रमण की शुरूआत पूर्व मंत्री स्व. बरफिया लाल जुवांठा के स्मारक स्थल पर पहुंचकर की। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

loksabha election banner

मुख्य बाजार में आयोजित जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर आपदा प्रभावित क्षेत्र में प्रदेश सरकार के पुनर्वास कार्यो में सहयोग देने की बजाय सिर्फ बयानबाजी कर पीड़ित परिवारों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उपाध्याय ने कांग्रेसियों से गांव-गांव तक प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने और बूथस्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेसियों की पुरोला को पृथक जनपद और रवांई विकास प्राधिकरण के गठन की मांग के बारे में सरकार से वार्ता का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व, पुरोला पहुंचने पर कांग्रेसियों ने ढोल, नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सभा में पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, केदार सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष पीएल हिमानी, सकलचंद रावत, नत्थीलाल शाह, गोविंदराम, मोहन सिलवाल, रोजी सिंह, हाक म सिंह, दिनेश खत्री, जयवीर हिमानी, सुरेंद्र रावत समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.