Move to Jagran APP

यमुनोत्री के कपाट खुलने का मुहूर्त घोषित

By Edited By: Published: Wed, 02 Apr 2014 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 02 Apr 2014 06:25 PM (IST)
यमुनोत्री के कपाट खुलने  का मुहूर्त घोषित

संवाद सूत्र, बड़कोट : विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार दो मई अक्षयतृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 11.55 बजे परंपरागत रीतिरिवाज के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके ठीक पांच मिनट बाद दो मई को ही दोपहर बारह बजे गंगोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि केदारनाथ के चार और बदरीनाथ के कपाट पांच मई को खुलने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है।

loksabha election banner

बुधवार को यमुनोत्री मंदिर समिति की बड़कोट कैंप कार्यालय में हुई बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभमुहूर्त तय किया गया है। मंदिर समिति के सचिव खिलानंद उनियाल ने बताया है कि शुक्रवार दो मई अक्षयतृतीय के दिन यमुना की भोगमूर्ति शनिदेव की डोली की अगुआई में अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह 8.10 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी और यमुनोत्री धाम पहुंचने के बाद हवन पूजा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11.55 पर मा यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम देवमूर्ति यादव, उपाध्यक्ष रमण प्रसाद उनियाल, सुभाष उनियाल, मनमोहन उनियाल, सूर्यबल्लभ उनियाल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.