महिला ने किशोरी की बनायी अश्लील वीडियो क्लिपिंग, वायरल होने पर खुला मामला, पढ़ें खबर
शहर निवासी किशोरी की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना दी गई। मामला क्लिपिंग के वायरल हो जाने पर खुला। इस बात की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मामले में शामिल एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। एक महिला की हरकत पढ़कर आप चौंक जाएंगे। महिला ने एक पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को अपने घर पे बुलाया। यहां पहले से मौजूद महिला का प्रेमी किशोरी से अश्लील हरकत करने लगा। इधर, महिला ने किशोरी की अश्लील वीडियो क्लिपिंग बना दी। जब वीडियो वायरल हुआ तो मामला खुला। जानते हैं पूरा मामला।
शहर में एक किशोरी अपने जीजा और दीदी के साथ रहती है। एक माह पहले उसके जीजा का परिवार कहीं किसी काम से गया हुआ था। घर में किशोरी अकेले ही थी। इसी बीच रेशमबाड़ी निवासी महिला अर्चना ने उसे अपने घर में बुलाया, जहां पहले से ही उसका प्रेमी मेरठ के सरदन थाना निवासी जान मोहम्मद पुत्र मो. इकबाल भी मौजूद था। इस दौरान अर्चना की शह पर जान मोहम्मद ने किशोरी से अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। जिसकी क्लिपिंग अर्चना ने बनानी शुरू कर दी। साथ ही धमकी दी गई कि किसी को भी मामले की जानकारी दी तो क्लिपिंग वायरल कर देंगे। इधर, बीते रोज अश्लील क्लिपिंग शहर में वायरल हो गई। इसका पता चलते ही किशोरी का जीजा रम्पुरा चौकी पहुंचा और जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला अर्चना तथा आरोपी युवक जान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जहां युवक पर धारा दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया, वहीं महिला के खिलाफ षड्यंत्र करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें:-चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में न्यायाधीश की हुई गवाही