रुद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप
ट्रांजिट कैंप में सुबह एक महिला का शव घर में फंदे में लटका मिला। महिला के मायके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
By BhanuEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 12:51 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 12:53 PM (IST)
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में सुबह एक महिला का शव घर में फंदे में लटका मिला। महिला के मायके वालों ने इसे हत्या करार देते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिव कुमार की पत्नी पूनम की लाश कमरे में फंखे से लटकी मिली। उसका पति शिव कुमार मजदूरी करता है। उस समय वह भी घर पर नहीं था।
पूनम के मायके वालों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। वहीं पुलिस की माने तो वह इसे आत्महत्या बता रही है। फिलहाल उसके पति से पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें-सार्वजनिक नल में मुंह धोने के विवाद में युवक के पेट में चाकू घोंपा, मौत
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें