अज्ञात बीमारी से दो नवयुवती की मौत
क्षेत्र के शिवराजपुर पट्टी गांव में लड़कियों में पेट दर्द की अज्ञात बीमारी से लोगों में दहशत फैली हुई है। तीन दिन के भीतर दो नवयुवतियों की मौत हो चुकी है। वहीं दो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
काशीपुर। क्षेत्र के शिवराजपुर पट्टी गांव में लड़कियों में पेट दर्द की अज्ञात बीमारी से लोगों में दहशत फैली हुई है। तीन दिन के भीतर दो नवयुवतियों की मौत हो चुकी है। वहीं दो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब तीन दिन से लड़कियों में पेट दर्द की शिकायत हो रही है। इसी गांव के जगत सिंह की 16 वर्षीय बेटी बेबी की पेट दर्द की शिकायत के बाद 19 मई को मौत हो गई थी। वह 12वीं की छात्रा थी। बीती शाम 22 मई को पेट दर्द से ग्रसित कैलाश की 17 वर्षीय बेटी प्रियंका ने भी दम तोड़ दिया, वह 10 वीं की छात्रा थी।
उन्होंने बताया कि करीब 15 से 20 साल की लडकियों में इस तरह की बीमारी की शिकायत है। गांव में राजपाल की बेटी मोना, टीकाराम की बेटी आमधारा और शशिबाला, मानसी समेत छह से ज्यादा लड़कियों को पेट दर्द की शिकायत है। दो का इलाज काशीपुर अस्पताल में चल रहा है।
पढ़ें- मामूली नहीं है यह मर्ज