Move to Jagran APP

खाना बनाते समय स्टोव फटा, महिला झुलसी

क्षेत्र के खरमासी गांव में सुबह खाना बनाते समय स्‍टोव फटने से एक महिला झुलस गई। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

By sunil negiEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 09:27 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 09:29 AM (IST)
खाना बनाते समय स्टोव फटा, महिला झुलसी

काशीपुर। क्षेत्र के खरमासी गांव में सुबह खाना बनाते समय स्टोव फटने से एक महिला झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह खरमासी गांव में सुधा पत्नी ऋषि पाल स्टोव पर खाना बना रही थी। वह कैरोसिन डालने के बाद स्टोव में पंप मार रही थी। इस दौरान अचानक स्टोव फट गया। इससे सुधा के कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक सुधा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें-वैगनआर और इंडिका की भिड़ंत में छह घायल

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.