छत से गिरकर स्वास्थ्य कर्मी घायल
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 09:35 AM (IST)
सितारगंज : साधूनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की छत से गिरकर एक स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गया। उसे सीएचसी से चिकित्सकों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साधू नगर में कार्यरत कर्मी 50 वर्षीय नैन सिंह गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक छत से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में 108 सेवा ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें