जगमोहन उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष बने
संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी क
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 08:35 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 08:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जगमोहन सिंह अध्यक्ष, राजीव रस्तोगी मंत्री, हरेंद्र पाल सेठी उपाध्यक्ष व कृष्ण पद मंडल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
उत्तराखंड परिवहन निगम रुद्रपुर डिपो की कार्यशाला में संपन्न चुनाव में अरविंद कुमार, सोनू सलमानी, रणवीर सिंह, श्याम बाबू, कुशाल सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। साथ ही राम किशोर भारती को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने संगठन व कर्मचारी हित में संघर्ष का भरोसा दिलाया। कहा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वह हर लड़ाई के लिए तैयार है।
संदीप जुनेजा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें