दिल्ली में बहन की हत्या कर भागा आरोपी, पुलिस ने बाजपुर में दबोचा
संपत्ति विवाद के चलते छतरपुर महरोली दिल्ली में बहन की हत्या के बाद फरार आरोपी को बाजपुर में पुलिस ने दबोच लिया।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: संपत्ति विवाद के चलते छतरपुर महरोली दिल्ली में बहन की हत्या के बाद फरार आरोपी को बाजपुर में पुलिस ने दबोच लिया। वह भाग कर अपनी ससुराल जा रहा था। दिल्ली पुलिस आरोपी सहित ससुर को दिल्ली ले गई।
संपत्ति विवाद के चलते दिल्ली के छतरपुर में मंजीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह का अपनी बहन विमला कौर से झड़प हो गई। मंगलवार रात हुए विवाद के बाद मंजीत सिंह ने तमंचा निकाल लिया। छिना झपटी में गोली चल जाने से विमला कौर की मौत हो गई। घटना के बाद वह अपने पत्नी के साथ भाग कर बाजपुर अपनी ससुराल के लिए चल दिया।
पढ़ें: एक शिकायत पर नौकर ने मालकिन को मौत के घाट उतारा
दिल्ली पुलिस उसके मोबाइल की लोकेशन का पीछा करते हुए बाजपुर चल दी। इस दौरान पुलिस के साथ आ रहे लोगों ने बाजपुर में मंजीत की ससुराल होने की बात बताई। जिस पर दिल्ली पुलिस ने बाजपुर पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
पढ़ें: देहरादून में मिली महिला का अर्धनग्न लाश, एक शर्ट खोलेगी हत्या का राज
बाजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर उसकी कार नंबर (डीएल 3सी एए 4110) को रोक कर मंजीत को दबोच लिया। पीछे से दिल्ली पुलिस भी वहां पहुच गई। उनहोंने बाजपुर के ग्राम हरसान निवासी मंजीत के ससुर प्रीतम सिंह को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
पढ़ें:-हरिद्वार में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर शव गंगा किनारे फेंका