यशपाल आर्य के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए लोग
रतापनगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के राजस्व मंत्री यशपाल आर्य के सामक्ष तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया।
खटीमा। प्रतापनगर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के राजस्व मंत्री यशपाल आर्य के सामक्ष तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया।
सम्मेलन में यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश का विकास कर सकती है। यह पार्टी सभी वर्गोँ का सम्मान करती है। कांग्रेस के राज में ही प्रदेश में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों का विकास करने के लिए योजनाएं चला रही है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष राजू जुनेजा, जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह राणा, देवेंद्र चंद्र, बलकार सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, महेश जोशी, प्रकाश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
पढ़ें-देहरादून के सार्थक से प्रधानमंत्री ने की सार्थक बात