अंजान आदमी के साथ टकराया जाम से जाम, फिर क्या हुआ अंजाम, जानने को पढ़ें...
अंजान व्यक्ति के साथ जाम से जाम लड़ाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। व्यक्ति जाम की खुमारी में सुधबुध खो बैठा और अंजान व्यक्ति हजारों का सामान लेकर रफूचक्कर हो गया। होश आने के बाद उसे अहसास कि सौ रुपये की शराब ने उसे हजारों का चूना लगा दिया।
रुद्रपुर। अंजान व्यक्ति के साथ जाम से जाम लड़ाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। व्यक्ति जाम की खुमारी में सुधबुध खो बैठा और अंजान व्यक्ति हजारों का सामान लेकर रफूचक्कर हो गया। होश आने के बाद उसे अहसास कि सौ रुपये की शराब ने उसे हजारों का चूना लगा दिया।
हुआ यूं दिल्ली निवासी एक व्यक्ति जलबोर्ड में कैशियर के पद पर कार्यरत है। उसे हल्द्वानी स्थित नीलकंठ कॉलोनी में एक विवाह समारोह में शामिल होना था। कल शाम वह बस में बैठा। इस सफर के दौरान एक सहयात्री से उसका परिचय हो गया। बातें बढ़ी तो चंद मिनट की मुकालात घनिष्ठता में बदल गई।
सहयात्री ने थोड़ी सी मुलाकात में अपने साथी का विश्वास जीत लिया। उसने दिल्ली निवासी व्यक्ति के साथ शराब पीने की पेशकश की तो वह मना नहीं कर पाया।
दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और जाम से जाम छलकाए। इसके थोड़ी देर बाद व्यक्ति सुधबुध खो बैठा और सहयात्री ने मौके का फायदा उठाते हुए उसकी जेब से 14 हजार रुपये, मोबाइल, रिस्ट वॉच और कपड़ों का बैग लूट लिया। आज सुबह वह रोडवेज स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला।
रोडवेज बस स्टेशन पर एक व्यक्ति को यूं बेहोशी की हालत में पड़ा देख लोग उसे होश में लाए। लोगों ने उसका परिचय पूछा तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। हालांकि उसने पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी। इसके बाद वह दिल्ली लौट गया।
पढ़ें- विदेश में मंदिर की घंटी बजाने का दिखाया सपना, बज गई पुजारियों की घंटी, जानने को पढ़ें...