Move to Jagran APP

छेड़खानी से परेशान हो स्कूल छोड़ा तो घर में घुसकर किया दुष्कर्म

युवक की छेड़खानी से परेशान होकर एक किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इस पर युवक ने मौका देखकर किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 03:20 AM (IST)
छेड़खानी से परेशान हो स्कूल छोड़ा तो घर में घुसकर किया दुष्कर्म
छेड़खानी से परेशान हो स्कूल छोड़ा तो घर में घुसकर किया दुष्कर्म

काशीपुर, [जेएनएन]: गांव के ही युवक की छेड़खानी से परेशान होकर एक किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इससे नाराज दुस्साहसी युवक ने मौका देखकर किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

loksabha election banner

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही विक्की स्कूल आते-जाते समय उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी करता रहता था। आरोपी की छेड़खानी से परेशान होकर उसने स्कूल जाना ही बंद कर दिया था। आरोप लगाया कि 19 मई को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। 

इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे विक्की दीवार फांद कर घर में घुस आया और उसने जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल जांच कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी युवक को गांव से ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 यह भी पढ़ें: प्रेमी ने दोस्तों के सामने किया दुष्कर्म, फिर साथियों से भी दुष्कर्म को कहा

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर की बच्ची की हत्या

यह भी पढ़ें: दुष्‍कर्म के बाद महिला की हत्‍या की, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.