विधिक शिविर में कानून की जानकारी दी
नानकमत्ता : जिला विधिक शिविर में ग्रामीणों को कानूनी की जानकारी दी गई। शुक्रवार को जिला
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 07:53 PM (IST)
नानकमत्ता : जिला विधिक शिविर में ग्रामीणों को कानूनी की जानकारी दी गई। शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से ग्राम में शिविर का आयोजन किया। जिला प्राधिकरण के जिला सचिव अरूण बोरा ने ग्रामीणों को शिविर में जानकारी देते हुए कहा कि हर नागरिक को कानून की जानकारी होना आवश्यक है। जानकारी न होने पर लोग अपराध की तरफ कदम बढ़ा देते है। बोरा ने कहा कि अधिकांश लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते, जबकि हादसा होने पर इसका दंड चुकाना मुश्किल होता है। शिविर में एडवोकेट रमेश मिश्रा, ब्रजेश कुमार शर्मा, डॉ. इलियास सिद्दकी, नानकमत्ता, उप तहसीलदार भुवन चंद सती, राजस्व निरीक्षक मोहन गिरि आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें