राशन की दुकान को लेकर रुद्रपुर के क्षेत्रवासियों ने किया हंगामा
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप की नई बस्ती में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान में राशन ना मिलने से नाराज क्षेत्रवासियों ने जिलापूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन किया।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप की नई बस्ती में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान में राशन ना मिलने से नाराज क्षेत्रवासियों ने जिलापूर्ति कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने नई बस्ती में अलग सस्ता गल्ला दुकान खुलने की भी मांग की।
सोमवार को बस्ती के तमाम लोग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट स्थित जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे और पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी का घेराव किया।
पढ़ें: चंपावत जिला मुख्यालय में गरजे सीमांत तल्लादेश के लोग
क्षेत्रवासियों ने कहा कि बस्ती के शिव नगर, नेहरु नगर, तिलक नगर, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में सैकड़ों राशन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें घर से कई किलोमीटर दूर सस्ता गल्ला दुकान पर राशन लेने जाना पड़ता है। लंबी कतार होने के चलते कई बार राशन नहीं मिल पाता है।
पढ़ें: अल्मोड़ा में कोश्यारी को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, उग्र प्रदर्शन, हाथापाई
उन्होंने नई बस्ती में एक और सस्ता गल्ला दुकान खोलने की मांग की साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य को राशन जारी करने की भी मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गल्ला धारक सिर्फ मुखिया को ही राशन देता है। अन्य सदस्यों से आनाकानी की जाती है। पूर्ति निरीक्षक ने क्षेत्रवासियों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी माने और वापस लौटे।
पढ़ें: शिक्षकों की तैनाती को लेकर ग्रामीणों ने गंगोत्री हाईवे किया जाम