प्रधान का जाति प्रमाण पत्र निरस्त
किच्छा : प्रशासन ने जांच में प्रधान का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया। उधर प्रधान ने प्रशासन पर राज
किच्छा : प्रशासन ने जांच में प्रधान का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया। उधर प्रधान ने प्रशासन पर राजनैतिक दबाव में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया।
पंचायत चुनाव में रीना देवी ने किच्छा तहसील में अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। क्षेत्रीय लेखपाल वाहिद हुसैन द्वारा दी गई आख्या के आधार पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया था। उसके बाद हुए चुनाव में जनता ने रीना देवी को प्रधान चुन लिया। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद नंद लाल व वीरवती निवासी दोपहरिया किच्छा ने गलत प्रमाण पत्र जारी होने की शिकायत की। इस पर तहसील प्रशासन ने रीना के मायके बनईया बहेड़ी से जाति तस्दीक कराई। इसमें रीना देवी के पिता दुलीराम की जाति बनईया बहेड़ी में कश्यप/कहार है। उक्त जाति पिछड़ी जाति के अंर्तगत आती है। जबकि तुरैहा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लिया गया था। तहसीलदार किच्छा ने तहसीलदार बहेड़ी की जांच आख्या 29 अक्टूबर व नायब तहसीलदार किच्छा की जांच आख्या 10 नवंबर के आधार पर प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया। उधर रीना देवी के पति रामप्रसाद ने प्रशासन पर उनका पक्ष सुने बिना ही कार्रवाई का आरोप लगाया।
::::::::::::::::::::::::::
जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने के संबंध में उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। तहसीलदार ने यदि प्रमाण पत्र निरस्त किया है तो ग्राम प्रधान पद से हटाए जाने का फैसला न्यायालय द्वारा लिया जाएगा।
=====
डॉ. पंकज पांडे
जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर