घर से भागकर दस दिन पहले रचाई शादी, सरेआम उठा ले गए दुल्हन, पढ़ें खबर
आंखे मिली और प्यार हो गया। प्रेमी जोड़े ने घरवालों से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन घरवालों को यह बात रास नहीं आई। प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी रचाई और भाग कर रुद्रपुर आ गए। लेकिन आज सरेआम दुल्हन को किसी ने अपहरण कर लिया।
रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। आंखे मिली और प्यार हो गया। प्रेमी जोड़े ने घरवालों से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन घरवालों को यह बात रास नहीं आई। प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी रचाई और भाग कर रुद्रपुर आ गए। लेकिन आज सरेआम दुल्हन को किसी ने अपहरण कर लिया। जानते हैं किसने अगवा किया दुल्हन को।
इस मामले में उत्तर प्रदेश के बरेली, सिरोली के गांव निवासी अरुण ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने तहरीर में बताया कि वह दो साल पहले दिल्ली काम करने के लिए गया। इस दौरान उसकी दिल्ली निवासी दूसरे संप्रदाय की एक युवती से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
पढ़ें:-तीन बच्चों की मां को चढ़ा प्रेम का बुखार, कर रही ऐसी जिद्द, जिससे पढ़कर चौंक जाएंगे आप
उन्होंने एक दूसरे से विवाह करने का फैसला किया। साथ ही युवती के परिजनों से भी बात की, लेकिन वे नहीं माने। इस पर वे दोनों दो सप्ताह पहले दिल्ली से भागकर बरेली पहुंचे। उन्होंने 10 दिन पहले मंदिर में शादी रचाई। युवक अपनी दुल्हन को लेकर रुद्रपुर भूतबंगला निवासी अपने चाचा के घर आ गया। आज दोपहर वह पत्नी के साथ बाजार घुमने के लिए जा रहा था।
पढ़ें:-आठवीं की छात्रा को घुमाने के बहाने लाया हरिद्वार, होटल में किया दुष्कर्म
इसी बीच चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। युवकों ने उससे मारपीट करते हुए उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। अरुण ने पुलिस को बताया कि पत्नी को अगवा करने वाले उसके ससुराली हो सकते हैँ। उसने पत्नी की जान को खतरा बताते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें:-शादी का झांसा देकर एक साल रखा अपने पास, गर्भवती हुई तो घर से निकाला, पढ़ें खबर