बाइक सवार ने सिपाही को टक्कर मारकर किया घायल, फरार
एक बाइक सवार ने पुलिस जवान को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को लाया गया।
By Gaurav KalaEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 06:50 AM (IST)
खटीमा, [जेएनएन]: वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस जवान को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को लाया गया। वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक दिनेश बल्लव के साथ कांस्टेबल कुशल सिंह झनकट कस्बे में चैकिंग कर रहे थे। कांस्टेबल ने बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, बाइक सवार ने रोकने की बजाय सिपाही के पैर पर बाइक चढ़ा दी और भाग निकला। इस टक्कर में पुलिस गर्मी के पैर में गंभीर चोटें आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें