मुकदमों की वापसी को बहुगुणा से मिले व्यापारी
रुद्रपुर : व्यापारियों पर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में व्यापारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहूगुणा से मुलाकात की। उन्होंने बहुगुणा से मुकदमे वापस लेने के लिए दबाव बनाने की मांग की। इधर पूर्व मुख्यमंत्री ने भी मुकदमे वापस कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा का सितारगंज में कार्यक्रम था। वह शताब्दी ट्रेन के जरिए दिल्ली से सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आढ़ती पर हमले के विरोध में आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उल्टे पुलिस ने उन्हीं पर मुकदमे दर्ज कर लिये हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से मुकदमे वापस कराए जाने की मांग की। इधर बहुगुणा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह इस बाबत एसएसपी से वार्ता करेंगे और मुकदमे वापसी का प्रयास किया जाएगा। बहुगुणा से मिलने वालों में संजय जुनेजा, सुशील गाबा, गौरव बेहड़, हरीश अरोरा, मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, सुमित छाबड़ा, गगन दुनेजा, संदीप डोगरा, सुशील गाबा आदि शामिल थे।