Move to Jagran APP

अब 110 प्रत्याशी मैदान में

By Edited By: Published: Fri, 13 Jan 2012 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jan 2012 10:37 PM (IST)
अब 110 प्रत्याशी मैदान में

काशीपुर: एसडीएम कोर्ट में कुछ पर्चो में खामियां पाई गई, लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्याशियों एवं उनके अधिवक्ताओं ने उसे पूरा कर दिया।

loksabha election banner

अधिवक्ता असरार अहमद ने कांग्रेस, भाजपा, सपा, इंडियन जस्टिस पार्टी, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा एवं मुस्लिम लीग के प्रत्याशियों का शपथ पत्र फर्जी बताते हुए आपत्ति की। संपत्तियों का विवरण सही देने का आरोप लगाया। रिटर्निग ऑफिसर ने स्वीकार कर लिया, मगर जांच में वे आयोग के निर्धारित मानकों पर सही नहीं पाई गई। तब आपत्ति खारिज कर दी गई। रिटर्निग ऑफिसर नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। तहसीलदार गौरव चटवाल मौजूद रहे। अब कांग्रेस के मनोज जोशी, भाजपा के हरभजन सिंह चीमा, बसपा के हसीन खान, सपा के अब्दुल अजीज कुरैशी, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के मो. यामीन सिद्दीकी, रालोद के मो. अनस, तृणमूल कांग्रेस के मो. नईम, शिवसेना के विकास अग्रवाल, इंडियन जस्टिस पार्टी के मथुरा लाल, मुस्लिम लीग के शहजाद, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, आले नवी, कृष्ण गोपाल, अमरदीप, रामविलास पासवान निर्दल मैदान में हैं।

खटीमा: तहसील मुख्यालय में पर्यवेक्षक सुबोध यादव की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच में सभी 19 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। रिटर्निग ऑफिसर डीएस नेगी, एआरओ एसएस ऐरड़ा, बीडीओ डीएन कांडपाल, सतपाल, मनीष पंत मौजूद थे। कुल 19 प्रत्याशी कांग्रेस के देवेंद्र चंद, भाजपा के पुष्कर सिंह धामी, बसपा के डॉ. जीसी पांडे, सपा के जयव‌र्द्धन सिंह, यूकेडी के विनोद राजपूत, मैदानी क्रांति दल के चौ. सुदेशपाल सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस के रमेश चंद्र गहतोड़ी, शिवसेना के राकेश शुक्ला, पीस पार्टी के रामवृक्ष साहनी, उपपा के जगदीश चंद्र रजवार के अलावा कांग्रेस के बागी रमेश चंद्र जोशी रामू, मनविंदर सिंह खैरा, शंकर सिंह ज्याला, दयाकिशन जोशी, रमेश राना, दान सिंह राना, चेतराम राना, विमल ई त्यागी मैदान में हैं।

सितारगंज: सितारगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी किरन चंद्र मंडल, कांग्रेस के सुरेश गंगवार, बसपा के नारायण पाल, सपा के विनय कृष्ण मंडल, शिव सेना के रामचंद्र, पीस पार्टी के सरताज, उत्तराखंड क्रांति दल (पी) की साहीन खान, इंडियन जस्टिस पार्टी के हरचरन सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी के बचन सिंह, निर्दलीय अनवार अहमद, ईश्वरी गंगवार व अफसर अली हैं। नानकमत्ता सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम सिंह राणा, कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा, बसपा के भीम सिंह राणा, सपा की अनुसूइया राना, उक्रांद (पी) के जसवीर सिंह राणा, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) के हरि सिंह राणा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रमेश चंद्र राणा व निर्दलीय वीर सिंह, महेंद्र सिंह मैदान में हैं।

जसपुर: उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि अब 13 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल-कांग्रेस, आदेश सिंह चौहान-भाजपा, मो. उमर-बसपा, सुल्तान भारती-सपा, नवनीत-रालोद, आनंद सिंह अडैलिया-यूकेडी पी, चंद्रपाल-जय महान भारत, शरीफ अहमद-मुस्लिम लीग से हैं। वसीम, मो. अकरम, अनीस, शाहनवाज, फरियाद निर्दल मैदान में हैं।

किच्छा: एआरओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी ने तीन सेटों में भरे। इनमें एक सेट में खामियां होने से उसे निरस्त कर दिया गया। अब कुल प्रत्याशियों की संख्या 12 रह गई है।

गदरपुर: रिटर्निग आफिसर आशीष भटगाई ने बताया कि 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। सभी नामांकन वैध पाए गए। अब भाजपा से अरविंद पांडेय, कांग्रेस से मनीषी तिवारी, बसपा से तारक बाछाड़, सपा से शाहेरुम खां, कांग्रेस के बागी निर्दलीय जरनैल सिंह काली व राजेंद्र पाल सिंह, विजय कुमार, खेम सिंह, रामकरण व दुलाल मंडल मैदान में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.