बाजपुर में बोलेरो के खड्ड में गिरने से पांच बराती घायल
मुरादाबाद से बाजपुर आई बरात में शामिल पांच बराती सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया।
बाजपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: मुरादाबाद से बाजपुर आई बरात में शामिल पांच बराती सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया।
हादसा रामराज रोड पर देर रात को हुआ। बताया जा रहा है कि बांग्ला गांव मुरादाबाद निवासी विजय पुत्र ताराचंद की बरात रॉयल गार्डन बाजपुर में आई थी। रात को वापस लौट रहे बरातियों की बोलेरो गाड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से बचने के फेर में खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में मुरादाबाद निवासी रिंकू, अंकित, अमित, सुनील और बब्बू घायलर हो गए। दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने पांचों घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: बर्थ डे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की हादसे में मौत
यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर से लदा ट्रक खाई में गिरा, दो घायल
यह भी पढ़ें: बरात की गाड़ी खाई में गिरी, छह की मौत; चार घायल