पति को खाना देने पहुंची पत्नी, कमरे का नजारा देख उड़े होश
नशे की हालत में कमरे में पहुंचे युवक को पत्नी खाना देने पहुंची तो भीतर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पति पंखे के सहारे फांसी पर लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: एक युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शहर के वार्ड संख्या चार निवासी फिरोज (28 वर्ष) पुत्र नजाकत मजदूरी करा काम करता था। रोजाना की तरह गत दिवस वह मजदूरी के लिए गया था। देर रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में सोने चला गया।
इस बीच उसकी पत्नी खाना लेकर कमरे में पहुंची तो उसके होश उड़ गए। भीतर फिरोज फंदे से लटका मिला। यह देखकर पूरे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें: हरिद्वार के बिरला घाट से गंगा में कूदा युवक, लापता
यह भी पढ़ें: साफ्टवेयर इंजीनियर ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी
यह भी पढ़ें: पौड़ी में प्रेमी युगल ने खाया जहर, लड़की की मौत