...जब महाविद्यालय परिसर में घुस आया मगरमच्छ
उधमसिंहनगर जिले के पंतनगर विश्वविद्यालय में मगरमच्छ घुस गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़कर उसे गूलरभोज जलाशय में छोड़ दिया।
पंतनगर, [जेएनएन]: पंतनगर विश्वविद्यालय के परिसर में एक मगरमच्छ घुस आया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी। कड़ी मेहनत के बाद वन विभाग ने मगरमच्छ पर काबू पाया।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में अचानक कहीं से एक मगरमच्छ घुस आया। जब महाविद्यालय के फिश हैचरी कर्मियों ने मगरमच्छ को देखा तो उनमें दहशत फैल गर्इ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना विवि के अधिकारियों और वन विभाग को दी।
सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे गूलरभोज जलाशय में छोड़ा गया। वन रेंजर शशिवर्धन अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ अभी बच्चा है। वहीं कयास लागए जा रहे हैं कि मगरमच्छ हैचरी के बगल में बहने वाली बेनी नदी से आया होगा।
यह भी पढ़ें: किसान के बेटे को जबड़े में जकड़ा मगरमच्छ ने, ऐसे बची जान
यह भी पढ़ें: चारपाई के नीचे नजर पड़ी तो उड़ गए ग्रामीण के होश
यह भी पढ़ें: हरिद्वार में तालाब में तीन मगरमच्छ देख घबराए ग्रामीण