काशीपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
बहन के घर से लौटते समय एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह निजी स्कूल की बस चलाता था।
काशीपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह निजी स्कूल की बस का चालक था।
थारी, रामनगर निवासी जशपाल (24 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह हिम्मतपुर स्थित ग्रेट मिशन स्कूल की बस चलाता था। गत दिवस सुबह वह बहन से मिलने बाइक से मालधन गया। उसी रात वापस लौटते समय रामनगर रोड स्थित ध्यानी फार्म के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस सेवा से उसे एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। जशपाल की चार बहन हैं। वह सबसे छोटा था।
यह भी पढ़ें: कैंपर वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत; दो महिला लापता
यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी, दिल्ली के एक छात्र की मौत
यह भी पढ़ें: बस और टेंपो की टक्कर में एक महिला की मौत, 13 महिलाएं घायल